30 अगस्त 2014 - 19:14
 इराक़ में दो बम धमाकों में एक दर्जन से ज़्यादा की मौत।

इराक़ में दो बम धमाकों में एक दर्जन से अधिक लोग मारे गए हैं।

अबनाः इराक़ में दो बम धमाकों में एक दर्जन से अधिक लोग मारे गए हैं।
इराक़ी अधिकारियों ने शनिवार को बताया कि एक धमाका युसुफ़िया शहर की चेकपोस्ट पर हुआ जिसमें कम से कम 11 लोग मारे गए। यह शहर राजधानी बग़दाद से 20 किलोमीटर दक्षिण में स्थित है।
दूसरा धमाका भी बग़दाद के लगभग 30 किलोमीटर दक्षिण में स्थित लतीफ़िया में हुआ जिसमें कम से कम 2 सैनिक मारे गए।
पुलिस के अनुसार दोनों धमाकों में 30 से अधिक लोग घायल भी हुए हैं। अस्पताल सूत्रों का कहना है कि घायलों में कई की स्थिति गंभीर बनी हुई है।